Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने 25 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, उत्तराखंड के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

0
191

न्यूज डेस्क
देश के अधिकांश राज्यों में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने करीब 25 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमे कुछ राज्य ऐसे हैं जहां बहुत ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना शामिल है।

दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया है। बारिश से कई राज्यों में आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है तो वहीं कई राज्यों में बारिश के होने से तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और आस पास के कई इलाकों में बादल रहने की संभावना है और साथ ही बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकती है।

इन राज्यों में हुआ बारिश से भारी नुकसान

असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में भारी बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ है।तो वहीं भारी बारिश के कारण उत्तराखण्ड में सैंकड़ों मवेशियों की मौत हो गई। तो वहीं बिहार में ठनका गिरने से कई लोगों ने अपनी जान गंवाईं है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here