न्यूज डेस्क
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम भारत में इस साल अक्टूबर नवंबर में हाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गयी है। आईसीसी के क्वालिफायर मुकाबले के सुपर सिक्स दौर में उसे शनिवार को स्काटलैंड के हाथों अहम मुकाबले में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। क्वालिफायर मुकाबले में फानइल में पहुंचने वाली दो टीमें ही भारत में होने वाले विश्वकप के लिए क्वालिफाई कर पाएंगी। इस हार के सााि वेस्टइंडीज शीर्ष दो टीमों की रेस से बाहर हो गयी । वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में विश्वकप जीता था जबकि 1983 में टीम उपविजेता रही थी। विश्वकप के 48 साल के इतिहास में वेस्टइंडीज पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

भारत की मेजबानी में होने वाले पचास ओवरों के विश्वकप में आठ टीमों ने सीधे प्रवेश किया है जबकि दो टीमें जिंबाब्वे में चल रहे क्वालिफायर से पहुंचनी है। स्काटलैंड के खिलाफ मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने 43.5 ओवर में 181 रन पर आउट हो गयी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने खराब शुरुआत की। टीम के स्टार खिलाड़ी शमर ब्रूक्स (0), ब्रैंड किंग (22), कप्तान शाई होप (13), काइल मेयर्स (5) और निकोलस पूरन (21) बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। एक समय वेस्टइंडीज ने 81 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि पूरी टीम 150 से पहले ही ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन जेसन होल्डर और रोमन शेफर्ड ने 77 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को संभाला और टीम को 181 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की

स्कॉटलैंड ने 6.3 ओवर शेष रहते तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर दिया। मैट क्रास ने 107 गेंदो पर नाबाद 74 रन बनाए और ब्रेंडन मैकमुलेन ने 106 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी निभाकर स्कॉटलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। वेस्टइंडीज को ग्रुप ए में नीदरलैंड के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद जिंब्बावे से भी हार मिली।

