Homeधर्मआज का राशिफल, इन जातकों के प्रेम जीवन में आएगा बड़ा बदलाव...

आज का राशिफल, इन जातकों के प्रेम जीवन में आएगा बड़ा बदलाव ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 29 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। जो लोग विदेशों से आयात-नियात का कार्य करते हैं उन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी सेहत में सुधार होगा। जीवन साथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात बताएंगे और उपहार भी देंगे, जिससे दोनों में और अधिक प्यार देखने को मिलेगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर – 5

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके काम निर्धारित समय पर पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। पुराने छूटे हुए अधूरे काम पूरे होंगे। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा। प्रेम से जुड़ी इच्छाएं पूरी होंगी। आज आपका अपने पार्टनर को कहीं बाहर ले जाने का मन हो सकता है। शादीशुदा जोड़े हनीमून के लिए विदेश जा सकते हैं। जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर – 9

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज अपनी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाएंगे, तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। परिवार में आप लोगों की समस्याओं को सुन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप किसी नए मकान और वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। करीबी रिश्तों में दूरियां आने की भी संभावना है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 9

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के​ लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पद और प्रभाव का लाभ मिल सकता है। आज शाम को आप अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा दे सकते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते सुधरेंगे। कुछ लोगों को आज दफ्तर में कोई प्रिय मिल सकता है या कोई प्रेम प्रस्ताव रख सकता है। प्रेमी के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 5

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों को आज नौकरी को लेकर उथल-पुथल रह सकती है। काम को लेकर कई प्रकार के विचारों से तनाव भी बढ़ेगा। आज का दिन व्यापारियों को मानसिक परेशानी से निजात देने वाला है। घर और ऑफिस के कार्यों के बीच संतुलन बनाकर चले, दोनों जगह का संतुलन आपको सफलता तक जरूर ले जाएगा। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने से आपसी सौहार्द बढ़ेगा। मित्र आपके कार्य में सफलता देगा। नए रिश्ते बन सकते हैं।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर – 3

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीद से भरा रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत से उच्च तकनीकी संस्थान में एडमिशन पाने की उम्मीद बढ़ेगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आप मिलकर व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं बनाएंगे। जिससे व्यवसायिक चुनौतियां कम होगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं है। प्रेमी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आज आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अतिरिक्त प्रेम संबंध बन सकते हैं। कुछ जातकों से निकट संबंध भी बन सकते हैं।शादीशुदा लोगों के बीच विवाद हो सकते हैं। पत्नी की कोई भी बात बुरी लग सकती है. किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात होने की भी संभावना है। नए प्रेम संबंध बनाने में सावधानी बरतें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 4

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों की आज के दिन पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। रुपये पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा।आज प्यार का रोमांच महसूस होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको अपने लव पार्टनर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए यह दिन सुखद रहेगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 4

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातक आज वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। बातचीत में किसी के साथ कन्फ्यूजन हो सकता है। आप जीवन को अलग नजरिए से देखने का प्रयास करेंगे। आपके अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुकूल रहेंगी। काफी समय से आपका सोचा हुआ काम किसी की मदद से पूरा होगा। आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। आप कोई नया कार्य करना चाह रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंता से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ विवाद भी हो सकता है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर – 5

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों का आज के दिन स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। एकाकी वृत्ति त्यागें। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। बच्चों के माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे।
लकी रंग – क्रिम
लकी नंबर – 2

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य के पीछे लगे रहेंगे और उसे पूरा करके ही मानेंगे। यदि आपने किसी काम को संतान के भरोसे छोड़ा, तो वह आपको कोई खुशी दे सकता है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर आज जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आज प्रेमी पर गुस्सा अधिक हो सकता है। प्रेमी से बहस हो सकती है। यात्रा के कारण दूरियां बन सकती हैं। शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्थितियां बेहतर होगी।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 6

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी सूचना और जानकारी से मन परेशान होगा। अचानक यात्रा का संयोग भी बन सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज नए कार्यों और योजनाओं में उलझन से बचें। परिजनों के साथ आज आप किसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे जिससे आपकी समस्या का कुछ समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों से सहयोग पाएंगे। प्यार में निराश हो चुके लोगों की लव लाइफ में दोबारा कोई आ सकता है। मुमकिन है आज आप अपने किसी खास दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। लेकिन कोई दोस्त आपको धोखा दे सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करें। सुबह की सैर, योगा को शामिल करें तो बेहतर रहेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप उनके घर के कार्य में हाथ बटाते हुए नजर आएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेमी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। सौभाग्य एक महिला से आ सकता है। परिवार के लिए आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन लाभकारी है। जीवनसाथी से धन लाभ होगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 2

Latest articles

50% टैरिफ की धमकी देकर भारत से क्या चाहते हैं ट्रंप, भारत मानने को तैयार नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 90 देशों पर लगाएं गए टैरिफ लागू हो गए...

राहुल गांधी ने सबूतों के साथ ‘वोट चोरी का किया दावा,ECI से BJP की मिलीभगत काआरोप

राहुल गांधी ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को मशीन मशीन रीडेबल...

भयंकर विवाद के बीच आया फैसला! पाकिस्तान से नहीं खेलेगी टीम इंडिया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई...

2025 की गजब ब्लॉकबस्टर, न बजट न स्टार, फिर भी कमाई में सबसे आगे रहीं ये 5 फिल्में,

कम बजट और अनाम सितारों वाली किंतु बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में सैयारा'...

More like this

50% टैरिफ की धमकी देकर भारत से क्या चाहते हैं ट्रंप, भारत मानने को तैयार नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 90 देशों पर लगाएं गए टैरिफ लागू हो गए...

राहुल गांधी ने सबूतों के साथ ‘वोट चोरी का किया दावा,ECI से BJP की मिलीभगत काआरोप

राहुल गांधी ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को मशीन मशीन रीडेबल...

भयंकर विवाद के बीच आया फैसला! पाकिस्तान से नहीं खेलेगी टीम इंडिया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई...