न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी कमा आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते रविवार तक राजधानी में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की भविष्यवाणी की गई है।
कल का बारिश का मौसम | क्या आज बारिश होगी?
वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने बुधवार को जारी किए अपने अपडेट में बताया है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने वाली है। पूर्वी राजस्थान में 28 और 30 जून व उत्तराखंड में 28 और 29 जून को भारी से बहुत भारी बरसात होगी।
mosam ki jankari | आज शाम का मौसम
मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तेज बरसात होगी और आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, विदर्भ में भी अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने वाली है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28-30 जून और पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 जून को तेज बरसात होगी।
mausam ki jankari | aaj ka mausam
पश्चिमी भारत के राज्यों की बात करें तो कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। कोंकण और गुजरात में 28 जून को बहुत तेज बरसात हो सकती है।
weather| weather 10 days
इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहने वाली है। वहीं, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी 28 जून को तेज बारिश होगी।

