कंगाल पाकिस्तान के एटीएम में बकरीद से पहले पैसा खत्म, दर-दर भटक रहे लोग

0
133

बीरेंद्र कुमार झा

बकरीद (ईद उल अजहा) से पहले पाकिस्तान के एटीएम में पैसा खत्म हो गया है। बकरीद पर खरीदारी करने से पहले लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम जा रहे हैं, लेकिन उससे नकदी नहीं निकल रही है। ऐसी स्थिति में लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा रहे हैं। आलम यह है कि बकरीद को लेकर पाकिस्तान के सरकारी दफ्तरों में 4 दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है, जिसकी वजह से बैंकों पर भी ताला लगा हुआ है। अब एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर लोक शिकायत दर्ज कराने के लिए भी परेशान हो रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बकरीद पर खरीदारी करने के लिए पैसा कहां से लाया जाए।

कराची में कराची में एटीएम बंद

पाकिस्तान की खबरिया चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार कराची के निवासी को गंभीर नगदी संकट का सामना करना पड़ रहा है ,क्योंकि बकरीद से पहले एटीएम में पैसा खत्म हो गया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राहकों ने शिकायत की है कि बकरीद से पहले कराची के एटीएम ने काम करना बंद कर दिया है। परेशान लोगों का कहना है कि बकरीद से पहले एटीएम खराब हो गए हैं।

एटीएम से नहीं निकल रही बड़ी रकम

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बकरीद से पहले ग्राहक एटीएम के काम नहीं करने या उनमें नगदी खत्म होने की शिकायत कर रहे हैं। उनके साथ ऐसा तब हो रहा है जब यह बकरीद के मौके पर बलिदान देने के वास्ते जानवरों की खरीद करने से पहले एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं।जानवरों की खरीद के लिए उन्हें बड़ी रकम की जरूरत होती है और बड़ी रकम निकालते समय या तो एटीएम काम नहीं करता है या फिर उसमें रकम ही नहीं होती है।

2 जुलाई तक बैंक रहेंगे बंद

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में 29 जून को बकरीद मनाई जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से 4 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए आज से पाकिस्तान में सरकारी कार्यालय 1 जुलाई तक बंद रहेंगे।इसका कारण यह है कि सरकार ने बकरीद के लिए 2829 30 जून और 1 जुलाई को अवकाश घोषित किया है 2 जुलाई को रविवार है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान में 2 जुलाई तक बैंक बंद रहेंगे, तब वहां के एटीएम में नकदी का संकट और अधिक गहरा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैबिनेट डिसीजन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सरकार ने पहले ही बकरीद के मौके पर 3 दिन की छुट्टी को मंजूरी दी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here