राजस्थान बीजेपी में नहीं थम रही गुटबाजी,हर गुट की है अपनी अलग कहानी

0
168

बीरेंद्र कुमार झा

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने साफ कह दिया है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। मतलब साफ है कि पार्टी चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री के चेहरे के बिना ही उतरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कड़े तेवरों के बावजूद भी पार्टी के अंदर गुटबाजी थम नहीं रही है, यही वजह है कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है ।राजस्थान में वसुंधरा राजे समर्थक लंबे समय से वसुंधरा राजे को ही मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे हैं।विभिन्न घड़ों में बंटी पार्टी के नेता इशारों इशारों में एक दूसरे पर जमकर निशाना साधते रहते हैं।

जेपी नड्डा 29 को आएंगे भरतपुर

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में है। बीजेपी नेताओं की आस सत्ता विरोधी लहर पर टिकी हुई है। यही वजह है कि गहलोत सरकार को घेरने के लिए जेपी नड्डा 29 जून को भरतपुर के दौरे पर आ रहे हैं।गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2018 में भरतपुर में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि इस बार भरतपुर में पार्टी को बंपर जीत मिलेगी। इससे पहले भी जेपी नड्डा राजस्थान के दौरे पर आते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान की गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।

वसुंधरा समर्थकों की चाहत

दरअसल दरअसल राजस्थान में वसुंधरा राजे समर्थक लंबे समय से वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग करते रहे हैं।समर्थकों का कहना है वसुंधरा राजे 36 कॉम की नेता है। उनका दावा है कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिलेगी, इसलिए राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए। हालांकि राजे समर्थकों की मांग को पार्टी आलाकमान नजरअंदाज करता रहा है। पार्टी आलाकमान का कहना है कि राजस्थान में चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। वसुंधरा राजे ने अपने जमीन पर शक्ति प्रदर्शन कर अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं।हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि मुख्यमंत्री का निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here