मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा, आज जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। कारोबारियों को अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार और प्रगति होगी। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उन्हें कारोबार में साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ किसी बेहतरीन जगह की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आज आपके द्वारा शुरू किए गए नए कार्यों को करने से आपको सफलता मिलेगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 9
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातक आज के दिन तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के संबंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 2
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातक आज के दिन किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें और रचनात्मक कार्य में आप आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको परिवार में सामंजस्यता बनाए रखना होगा। अपने कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों पर ध्यान देने से आपको समस्या हो सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर – 3
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आप प्रभावित होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 9
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। माता पक्ष से विशेष लाभ। पुराने मित्र से मिलन होगा। विवाद से दूर रहें।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर – 1
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाएं बनेगी। आप परिवार को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आज के दिन अच्छे विचार से आपकी अलग पहचान बनेगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर – 3
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और किसी छोटे-मोटे काम में यदि अपने निवेश किया, तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है। आप अपने काम के लिए किसी पर आत्मनिर्भर ना रहे। आज आप यदि किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
लकी नंबर – 6
लकी रंग – ब्राउन
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों को आज सभी विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएं सताया करेगी। नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। विदेश जाने के अवसर निर्मित होंगे। संतान के संबंध में चिंता होगी।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 7
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों को आज के दिन कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में अड़चनें और परिवार के बुजुर्ग-जनों से मतभेद रहेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 5
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों को आज का दिन नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। अपने डेली रूटीन को बनाएं रखें, नहीं तो समस्या होगी और साझेदारी में किसी काम को करने से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है और आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले, नहीं तो समस्या होगी।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर – 7
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपके पिताजी यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उसे पर चलना होगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी और व्यवसाय में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा, नहीं तो विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 8
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों का आज के दिन मन काम में नहीं लगेगा। अनमने मन से किस भी तरह काम को निबटाने के चक्कर में रहेंगे। वैसे आज दोपहर बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कमाई में वृद्धि से आप प्रसन्न होंगे। व्यापार में आज आप गंभीरता से काम करेंगे तो तरक्की की बुलंदियों पर भी जा सकते हैं। अगर आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।
लकी रंग – काला
लकी नंबर – 4