Amit Shah ने दिया CM Nitish Kumar को तगड़ा झटका, नीतीश के करीबी जीतनराम मांझी ने थामा NDA का दामन

0
182

विकास कुमार
बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तगड़ा झटका दे दिया है। कभी नीतीश के आंखों के तारे रहे जीतन राम मांझी अब एनडीए का हिस्सा बन गए हैं। दिल्ली में जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद संतोष सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी अब से एनडीए का हिस्सा होगी। वहीं जीतन राम मांझी भी अमित शाह से मिलने के बाद काफी खुश नजर आए। मांझी ने कहा कि अब से उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा बन गई है।

बिहार में धीरे धीरे अमित शाह एक मजबूत गठजोड़ तैयार कर रहे हैं। मांझी एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा,चिराग पासवान और मुकेश सहनी से भी अंदरखाने अमित शाह की बात चल रही है। बताया जा रहा है कि जेडीयू के छह सांसद भी बीजेपी आलाकमान से संपर्क बनाए हुए हैं। ऐसे में ये साफ है कि 2024 में बीजेपी बिहार में महागठबंधन को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर चुकी है। लगता है अमित शाह नीतीश कुमार से पुराना हिसाब किताब बराबर कर ही मानेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here