न्यूज डेस्क
सनुील छेत्री की हैट्रिक की मदद से भारत ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया। साथ ही छेत्री अंतराष्ट्रीय फुटबॉल में तीन गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी बन गये हैं। ईरान के अल देइ के 149 मैचों में 109 गोल हैं जबकि छेत्री के अब 90 गोल हो गए हैं।
भारत ने मैच की शुरुआत से ही अपना फॉर्म और अनुभव दिखाना शुरू कर दिया था। वर्षा से बाधित मैच में पाकिस्तान की टीम भारत के सामने टिक नहीं पायी। भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार खेल का नजारा पेश किया। सुनील छेत्री ने हैट्रिक गोल दागे। जबकि उदांता सिंह ने 1 गोल किया। भारतीय कप्तान दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। भारत के लिए उदांता सिंह ने 81वें मिनट में गोल दागा। हालांकि, उदांता सिंह सब्सिट्यूट प्लेयर के तौर पर मैदान थे।
भारतीय कप्तान ने 10वें मिनट में पहला गोल दागा। जबकि सुनील छेत्री ने 15वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने 74वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। वहीं, मैच में हाफ टाइम की सीटी बजने से ठीक पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच जमकर तीखी बहस देखने को मिली।
#WATCH: Scuffle Breaks Out Between India, Pakistan Players During SAFF Cup 2023 Match#INDvsPAK #football #SAFF2023 pic.twitter.com/pYyTWJOyOt
— Shubham Rai (@shubhamrai80) June 21, 2023
सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, जब भारतीय कोच इगोर स्टिमैक ने उस समय गेंद उठाई जब पाकिस्तानी खिलाड़ी अंदर की ओर फेंक रहे थे। बहरहाल, इसके बाद भारतीय कोच इगोर स्टिमैक को रेड कार्ड दिया गया। वहीं, पाकिस्तान के कोच को येलो कार्ड दिया गया। गौरतलब है कि इस मैच में बारत ने पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
भारतीय फुटबॉल टीम अच्छी लय में चल रही है। टीम ने कुछ दिनों पहले ही इंटरकांटिनेंटल कप को अपने नाम किया था। 18 जून को हुए खिताबी मुकाबले में भारत ने लेबनान को 2-0 से हराया था। टूर्नामेंट में भारत को एक भी मैच में हार नहीं मिली थी। भारत के लिए फाइनल में कप्तान सुनील छेत्री के साथ ही लल्लिंज़ुआला छंगटे ने गोल किया था। सुनील छेत्री के नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में 87 गोल हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में 5वें नंबर पर हैं।


