Homeधर्मआज का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य ,जानिए...

आज का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 18 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दे । संतान की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको व्यवसाय में किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। किन्हीं कारणों से खर्च बढ़ेगा। आपका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको आवश्यक कार्य को गति मिलने से आज खुशी होगी और किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। कला व कौशल से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ नई योजनाएं रंग लाएगी और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे बढाएं और स्वयं के प्रति सजगता बनाए रखें। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को आज हर कार्य बेहद सावधानी से करना चाहिए। आज आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी। यदि आज आपको कोई भी निर्णय लेना है तो सोच समझकर लें क्योंकि भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए यदि आज आपको व्यापार में कोई जोखिम उठाना पड़े तो सोच समझकर फैसला लें। आज आपकी माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आपका व्यय भी हो सकता है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों की आज के दिन शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मनोरथ सिद्धि का योग है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 5

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाने की संभावना है। कन्फ्यूजन की स्थिति में रहेंगे। अति महत्वपूर्ण निर्णय आज के लिए टाल दें। अधिकतर समय किन्हीं विचारों में आप खोए रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 5

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातक आज के दिन संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। कुछ कार्यक्रम बदलने होंगे। सब्र का फल मीठा होता है, अत: धैर्य रखें व अच्छे समय इंतजार करें। कर्म प्रधान विचार धारा बनाए रखें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। काम में लगे रहें, लाभ होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। शत्रु से सावधान रहें।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 2

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आज संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपका मन परेशान रहेगा लेकिन आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोई बदलाव ना करें और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी से आज किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी कार्य क्षमता को बल मिलने से आज खुशी होगी । आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी कुछ योजनाएं यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो आज आप उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अधिक लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपका उत्साह बढ़ेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप कोई विशेष प्रयास करेंगे। धन के लेन-देन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम बनाए रखें। व्यर्थ के कामों में लगने से पैसा और समय दोनो बर्बाद होगा। मानसिक रूप से आप परेशानी का सामना कर सकते हैं। आपको परिवार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। व्यापारियों क लिए आज का दिन अच्छा है। आमदनी बढ़ने के योग हैं।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी, आज आपको अपना खोया हुआ पैसा मिल सकता है। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 2

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...