बांग्लादेश ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में महारिकॉर्ड, दर्ज की 21वीं सदी की सबसे बड़ी जीत

0
173

न्यूज डेस्क
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने 546 रनों के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। टेस्ट क्रिकेट में रनो के लिहाज से यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत हासिल करने के मामले में बांग्लादेश अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश एशिया का पहला देश बन गया है, जिसे टेस्ट में 500+ रनों से जीत मिली है। यह किसी भी टीम की 21वीं सदी में सबसे बड़ी जीत भी है।

मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गये इस एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश शुरुआत से ही इस मैच में अफगानिस्तान पर हावी रही। बांग्लादेश ने अपनी दोनों पारियों में 382 और 425 रन बनाए थे। जबकि अफगानिस्तान मैच में कभी नहीं दिखी। अफगान टीम पहली पार में 146 और दूसरी पारी में महज 115 रन बना पाई। मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए।


बांग्लादेश की इस जीत में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों का भी योगदान रहा। बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन ना देकर खुद दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया था। अगर वह यह ना करते तो शायद यह रिकॉर्ड भी नहीं बन पाता और बांग्लादेश की टीम पारी से मैच जीत सकती थी।

इस मैच की दोनों पारियों में 146 और 124 रनों की पारी खेलकर शतक लगाने वाले नजमुल हसन शंटो ने भी इतिहास रचा। वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले मोमिनुल हक ने ऐसा किया था। इसके अलावा बांग्लादेश के लिए इस मैच में शोरिफुल इस्लाम, एबादत होसेन और तस्किन अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों पारी मिलाकर तस्किन ने 4 (0, 4), एबादत ने 5 (4,1) और शोरिफुल ने 5 (2, 3) विकेट अपने नाम किए। बांग्लादेश की पिछली सबसे बड़ी जीत 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 226 रन से थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here