वर्ल्ड कप 2023 के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे ऋषभ पंत! शेयर किया रिकवरी वीडियो

0
166

न्यूज डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत काफी दिनों से मैदान से बाहर चल रहे हैं। पंत एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए थे, जिस कारण वह वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
पंत अब तेजी से रिकवर हो रहे हैं, उनकी इस रिकवरी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उम्मीद कर रहा है कि वह वर्ल्ड कप 2023 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इंजरी के चलते पंत के 2023 में क्रिकेट से पूरी तरह दूर रहने की संभावना है। इस बीच पंत बहुत तेजी से ठीक हो रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज की रिकवरी देख नेशनल क्रिकेट एकेडमी का स्टाफ पूरी तरह हैरान है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक ऋषभ पंत उम्मीद से ज्यादा तेजी से रिकवर हो रहे हैं और उन्हें अधिकतर दर्द से राहत है। पंत ने बिना किसी सहारे के चलना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा की थी, जिसमें वे बिना किसी मदद लिए बगैर सीढ़ियों से चढ़ रहे थे। पंत लोवर बॉडी की ताकत बना रहे हैं और कुछ हल्की स्विमिंग भी कर रहे हैं। हालांकि उनकी वापसी को लेकर अभी किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पंत भी खुद को जल्दी फिट करने के लिए रिहैब सेंटर में एक्वा थेरेपी की मदद ले रहे हैं। वे थोड़ी बहुत स्विमिंग भी कर रहे हैं और टेबल टेनिस भी खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड के सामने पंत को अक्टूबर-नवंबर में होने जा रहे वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट करने का टारगेट है। बोर्ड के अधिकारी और मेडिकल स्टाफ पंत की फास्ट रिकवरी से हैरान है। ऋषभ पंत ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट में वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे बिना किसी सहारे के सीढ़ियां चढ़ते नजर आए थे।

इस वीडियो को देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस भी खुश हैं और पंत को जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करते देखना चाहते हैं। पंत के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल NCA बेंगलुरु में रिहैब से गुजर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here