बीरेंद्र कुमार झा
दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभुषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली दो महिला पहलवानों को नोटिस भेजकर सबूत मांगा है।दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के सबूत के तौर पर फोटो और आडियो -वीडियो जमा कराने को कहा है।गौरतलब है कि महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर सांस जांच je बहाने स्तन छूने,पेट पर हाथ फेरने और जबरन गले लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दिल्ली पुलिस ने मांगा गले लगाने का फोटो
दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों से ‘ गले लगाने’ के फोटो साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है,जो बृजभूषण ने कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता को दिए थे। बृजभूषण शरण सिंह खिलाफ़ दर्ज एफआईआर के मुताबिक यौन उत्पीड़न से जुड़ी ये घटनाएं 2016 और 2019 के बीच कथित रूप से 21 अशोक रोड स्थित भारतीय कुश्ती संघ कार्यालय जो बृजभुषन शरण सिंह का सरकारी आवास भी है और विदेश में टूर्नामेंट के दौरान हुई थी।
भारतीय कुश्ती संघ कार्यालय में हुई थी घटना
गौरतलब है कि दी वयस्क महिला पहलवानों ने 21अप्रैल को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाना में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दुराचार की कई घटनाओं का आरोप लगाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।महिला पहलवानों ने आरोप लगाया था कि ये घटनाएं टूर्नामेंट, वॉर्म- अप और नई दिल्ली में भारतीय कुश्ती संघ कार्यालय के भीतर थी।इसमें छेड़छाड़ ,अनुचित स्पर्श और अनुचित शारीरिक संपर्क जैसी गतिविधियों शामिल है।
जबरन लगा लिया था गला
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 5 जून को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत अलग से नोटिस जारी किया था और इसका जबाव देने के लिए महिला पहलवानों को एक दिन का ही समय दिया गया था।एक महिला पहलवान ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे पास जो भी सबूत थे उसे हमने पुलिस को सौंप दिया है।हमारे एक रिश्तेदार ने भी पुलिस को वे सबूत सौंप दिए जो पुलिस ने उनसे मांगे थे।शिकायतकर्ताओं में से एक ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि विदेश में एक बड़ा पदक जीतने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने उसे 10- 15 सेकंड तक जबरन कसकर गले लगा लिया था।पुलिस ने इस घटना की तस्वीर को भी इस महिला पहलवान से मांगा है।पुलिस ने उस होटल के बारे में भी जानकारी मांगी है,जहां महिला पहलवान भारतीय कुश्ती संघ कार्यालय के दौरे के दौरान रुकी थी।
पहलवान के रिश्तेदार से मांगी धमकी भरे कॉल से संबंधित सबूत
इसके अलावे पुलिस ने एक महिला पहलवान और इसके रिश्तेदार से भी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद मिले धमकी भरे कॉल जा विवरण देने के लिए कहा है।रिश्तेदार की अलग से नोटिस जारी कर धमकी भरे कॉल से संबंधित वीडियो ,फोटोग्राफ,कॉल रिकार्डिंग या व्हाट्सएप चैट की मांग की गई है।इस नोटिस पर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी का हस्ताक्षर है।गौरतलब है कि खेल मंत्रालय द्वारा जनवरी में गठित समिति ने भी पीड़ितों से ऑडियो – विडियो सबूत सौंपने के लिए कहा था।
15 जून तक दायर होगी चार्जशीट
7 जून को सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद पहलवानों ने 15 जून तक अपने विरोध प्रदर्शन की स्थगित कर दिया है।तब पहलवानों और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर के बीच 6 घंटे तक चली बातचीत में यह निर्णय हुआ था की पुलिस 15 जून तक इस मामले में चार्ज शीट दाखिल कर देगी।
दिल्ली पुलिस ने भी इसी समय सीमा को ध्यान में रखते हुए शिकायतकर्ताओं से कथित घटनाओं की तारीख और समय,कुश्ती संघ के कार्यालय में बिताए गए समय,उनके रूम मेट्स और अन्य संभावित गवाहों के नाम खासकर जब वे विदेश में थीं प्रस्तुत करने के लिए कहा है।पुलिस ने उस होटल का भी विवरण मांगा है,जहां वे भारतीय कुश्ती संघ कार्यालय जाने के दौरान ठहरी थी।

