बीरेंद्र कुमार झा
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया इसके बाद उन्होंने कहा कि इस हादसे के मूल कारण का पता लगा लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल घटनास्थल का निरीक्षण किया था। हम आज ट्रैक को बहाल करने की कोशिश करेंगे।सभी शव निकाल लिए गए हैं।अब हमारा लक्ष्य बुधवार सुबह तक ट्रैक चालू करना है, ताकि इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सके।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है।कल रात एक ट्रैक का काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है।शवों को निकाल लिया गया है ।कार्य तेजी से चल रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से हुआ हादसा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है।अभी और जांच की रिपोर्ट आ रह है।सभी रिपोर्ट को आने दीजिए। हमने घटना के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली है।यह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से हुआ है।अभी हमारा फोकस रेल सेवा को फिर से बहाल करने पर है।
मुआवजे का ऐलान
उड़ीसा के सीएमओ ने जानकारी दी है कि रेल मंत्रालय द्वारा दिए जा रहे दस लाख के मुआवजा के अलावा उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में राज्य के मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए पांच ₹5 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक ₹1 लाख देनेकी घोषणा की है।

