Homeदेशरिटायर्ड जज के पैनल से करवाई जाए जांच, कवच तकनीक पर भी...

रिटायर्ड जज के पैनल से करवाई जाए जांच, कवच तकनीक पर भी जारी करें गाइडलाइन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा उड़ीसा ट्रेन हादसा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

उड़ीसा के बालासोर में हुए भीषण रेलवे हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल दाखिल की गई है।इसमें इस मामले की जांच एक एक्सपर्ट पैनल से कराने की मांग की गई है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि इस पैनल का हेड कोई रिटायर्ड जज हो। इसके अलावा पीआईएल में कवच नाम के ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटक्शन सिस्टम के बारे में दिशा-निर्देश जारी करने के लिए भी कहा गया है। गौरतलब है कि बालासोर में हुए ट्रेनों की इस टक्कर में सैकड़ों लोगों की जान चली गई।इसके अलावा बड़ी तादाद में लोग घायल हुए हैं।फिलहाल जांचकर्ता हादसे की मानवीय त्रुटि, सिग्नल फेल होने और अन्य संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

पटरियों की मरम्मत का काम जारी

उधर उड़ीसा के बालासोर जिला के बहानागा बाजार में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे के बाद बुलडोजर और क्रेन की मदद से शनिवार रात भर में अधिकतर रेल पटरियों से रेलगाड़ियों की छतिग्रस्त डिब्बे को हटा लिया दिया गया। साथ ही पटरियों की मरम्मत का काम जारी है, ताकि पूर्वी एवं दक्षिणी भारत को जोड़ने वाली मुख्य ट्रंक लाइन पर रेल सेवा बहाल की जा सके रेलवे अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान टूटी इलेक्ट्रिक लाइन और पटरियों की मरम्मत का काम भी जारी हैं। केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार तड़के घटनास्थल का दौरा किया।

प्रभावितों को भेजा जा रहा है घर

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मरम्मत का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है सिंगल लाइन पटरी का काम और सिग्नल प्रणाली का काम लगभग पूरा हो गया है। एक पटरी के ऊपर बिजली की तारों की मरम्मत का काम जारी है, इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बचाव काम जारी है। हम प्रभावित लोगों को उनके घर भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के दो अहम हिस्सों को जोड़ने वाली रेलवे लिंक की पटरियों की मरम्मत करना बड़ी चुनौती है। मंत्री ने कहा कि मंगलवार तक यह काम संभवत हो जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम में 24 घंटे काम कर रही हैं।

चलाई जा रही है विशेष ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ियों के टकराने की वजह से पलटी सभी 21 डिब्बों को परिचालन से हटा दिया गया है और अब जगह को साफ किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि तीन और डिब्बों तथा लोकोमोटिव के ऊपरी हिस्से को भी परिचालन से हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को अपराह्न 1:00 बजे भद्रक से 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस के मार्ग पर एक विशेष ट्रेन चेन्नई तक चलाई जाएगी और यह कटक भुवनेश्वर एवं उन सभी स्थानों पर रुकेगी जहां 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस को रोकना था। उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटना के कारण फंसे यात्री और उनके परिजन इस जन सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

घायलों को मिल रही छुट्टी

उधर बालासोर और अन्य स्थानीय अस्पतालों में शुरू में भर्ती किए गए कई मरीजों को छुट्टी दे दी गई है या उन्हें कटक, भुवनेश्वर और कोलकाता सहित मल्टीस्पेशलिटी अस्पतालों में भेज दिया गया है। अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर शवों को भी भुवनेश्वर स्थित एक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी जिससे इसके अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे वहां से गुजर रहे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस के पिछले डब्बे पर पलट गए थे।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...