न्यूज़ डेस्क
लगता है राहुल गाँधी को विदेशी जमीन पर कुछ ज्यादा ही सहजता से बात करते हैं पिछले महीने जब ब्रिटेन गए थे तब भी उन्होंने भारत सरकार और बीजेपी पर खूब तंज कैसे थे। देश में खूब बवाल मचा था। लौटे तो अंतिम खेल यही हुआ कि उनकी सांसदी चली गई। अब राहुल फिर से अमेरिका गए हैं। वैसे पीएम मोदी भी इसी पखवारे अमेरिका जाने वाले हैं। लेकिन पीएम मोदी के जाने से पहले ही राहुल ने बीजेपी ,संघ और सरकार को नंगा कर दिया। कहा जा रहा है कि राहुल ने अमेरिका में जो बयान दिया है उससे देश में उबाल आना तय माना जा रहा है। राहुल ने अमेरिका में कहा कि मोदी सबसे ज्ञानी आदमी हैं और वे भगवान् को भी समझा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई और बात भी कह है। उन्होंने धर्म की राजनीति की भी बात की और कहा कि भारत में मुसलमानो के साथ ही ईसाई सिख और दलित पर भी हमले होते हैं। उन्होंने जातिगत जनगणना की भी बात की है और महिला एम्पावरमेंट पर भी बहुत कुछ कहा है।
अब भारत में बीजेपी के लोगों ने राहुल को घेरना शुरू किया है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। गृह मंत्री अनिल विज ने लिखा कि दुनियाभर के देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थकते और हमारे देश का एक अदना सा नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करता है। ऐसे नेता का हर भारतवासी को बहिष्कार करना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी पीछे नहीं रहे। वो भी पीएम मोदी के कवच के तौर पर आगे आए। अनुराग ठाकुर ने कहाकि दिल्ली राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा भारत का अपमान करने में कहीं पीछे नहीं रहती है। इस बार की यात्रा भी उसी दिशा में जहां वे अपमान तो प्रधानमंत्री मोदी का करना चाहते हैं लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हटते। वे भारत को एक राष्ट्र ही नहीं मानते, वे इसे एक राज्यों का संघ मानते हैं।
उधर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भाषण के अंश और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोले गए हमले के जवाब में राहुल गांधी को नकली गांधी बताते हुए ट्वीट कर कहा, नहीं मिस्टर नकली गांधी! भारत का मूल उसकी संस्कृति है। आपके विपरीत, जो देश को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं, भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं।
राहुल गांधी के ज्ञान और गांधी परिवार पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अगले ट्वीट में कहा, एक आदमी जिसका इतिहास का ज्ञान उसके परिवार से आगे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है। एक आदमी जो आलू से सोना पैदा करने का दावा करता था, वह विज्ञान के बारे में व्याख्यान दे रहा है और एक आदमी जो कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा, वह अब भारत के युद्ध का नेतृत्व करना चाहता है।

