न्यूज़ डेस्क
जगदीश शेट्टार कर्नाटक चुनाव से बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में चले गए। चुनाव भी लाडे लेकिन हार गए। लेकिन शेट्टार के कांग्रेस में आने का लाभः पार्टी को खूब मिला है। ऐसे में खबर मिल रही है कि शेट्टार को राज्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। खड़गे भी चाहते हैं कि शेट्टार को कोई जिम्मेदारी मिले ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी बड़ी भूमिका बनी रही। अब जब कर्नाटक की सरकार बन गई है ,मंत्रियों ने शपथ ले ली है ,सूबे के डिप्टी सीएम शिवकुमार आज शेट्टार के घर पर जाकर उनसे ख़ास मुलाकात की है। शेट्टार को शिवकुमार ने बताया कि पार्टी उनके साथ है। हालांकि शिवकुमार ने प्रेसवार्ता भी किया लेकिन शेट्टार को क्या जिम्मेदारी दी जा सकती है इस पर कुछ नहीं कहा। लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही लोकसभा चुनाव को देखते हुए कोई अहम भूमिका दी जा सकती है। शिवकुमार ने कहा, जगदीश शेट्टर से मिलने का उद्देश्य इस बात को याद करना था कि कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने पार्टी को ताकत दी है। कोई भी जो कांग्रेस पार्टी के साथ उसके कठिन समय में खड़ा होगा, पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी। उन्हें साहस बरकरार रखना है और जिम्मेदारी निभाते हुए काम करना है। यह भी पार्टी आलाकमान का एक संदेश है और राज्य इकाई के अध्यक्ष की हैसियत से मैं यहां एआईसीसी अध्यक्ष द्वारा मुझे बताई गई कुछ बातों को व्यक्तिगत रूप से बताने आया हूं। भविष्य में, इस क्षेत्र में और पूरे राज्य में नेता पार्टी को मजबूत करेंगे।
शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जगदीश शेट्टर के साथ है। उन्होंने कहा, मैं इस समय इस पर चर्चा नहीं करूंगा कि उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी। हम इसे गुप्त रूप से भी नहीं करते हैं। हम इसकी घोषणा करेंगे।शिवकुमार ने कहा, उनके जरिए हमारी पार्टी को काफी मजबूती मिली है। जगदीश शेट्टर, लक्ष्मण सावदी, पुत्तन्ना, शिवलिंग गौड़ा, श्रीनिवास, चिनाचनसुर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर ताकत दी है। राजनीति में हार-जीत आम बात है।
बता दें कि शिवकुमार ने मंगलवार देर रात बेलागवी में पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के आवास का भी दौरा किया था। लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर शिवकुमार के साथ थे।

