आरजेडी कार्यालय में हुई महागठबंधन की बैठक, कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने समेत कई मुद्दों पर हुआ फैसला

0
154

वीरेंद्र कुमार झा दुमका

आरजेडी प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के सभी सातो दलों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा की बैठक में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक महागठबंधन को ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने पर फैसला हुआ है। साथ ही 15 जून को महागठबंधन प्रखंड स्तर पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा। इसमें बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति बहुत खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। महागठबंधन की बैठक में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेताअशोक कुमार राम, सीपीआई एम एल के कुणाल, सीपीआई एम के सर्वोदय शर्मा और हैं पार्टी के राजेश्वर मांझी शामिल हुए।

महागठबंधन 15 जून को करेगा आंदोलन

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार के आने से पहले भारत में रोजगार लोगों को ज्यादा मिल रहा था। एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार के आने के बाद रोजगार के स्तर में भारी गिरावट हुई है। इन सभी मुद्दों पर जनता के बीच जाकर बात करेंगे। प्रखंड स्तर के बाद हम लोग जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ है कि जातिगत जनगणना, महंगाई ,बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, किसानों की आय दोगुनी करने की मांग ,उन्माद की राजनीति को समाप्त करने की मांग और दलित गरीब आवास योजना बंद करने की सरकार की साजिश के खिलाफ राज्य के सभी जिलों में 15 जून को आंदोलन किया जाएगा और केंद्र सरकार की नाकामियों के मुद्दे को भी जनता के बीच बताया जाएगा।

महिला पहलवान खिलाड़ियों का भी उठा मुद्दा

मीडिया से बात करते हुए महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर महिला पहलवान खिलाड़ियों पर दिल्ली में किए गए पुलिसिया जुल्म और लाठी चार्ज तथा जंतर मंतर से हटाए जाने एवम हिरासत में लिए जाने और फर्जी मुकदमा करने की निंदा की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि सरकार महिला खिलाड़ियों को न्याय देने की जगह बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान सरकार की नीतियों को महिला विरोधी और खिलाड़ी विरोधी भी बताया गया। कहा गया की बीजेपी जल्द से जल्द अपने सांसद और इस में आरोपी बृजभूषण को गिरफ्तार करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here