Homeदेशउद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ जंग...

उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ जंग में मांगा समर्थन

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की।i इस दौरान केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सेवाओं के नियंत्रण से जुड़े केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई में उद्धव का समर्थन मांगा।

उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार को बताया विपक्ष

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सब देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं मुझे लगता है कि हमें विपक्षी दल नहीं कहा जाना चाहिए बल्कि उन्हें (केंद्र को) विपक्षी और विरोधी बोलना चाहिए क्योंकि वे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है।

केजरीवाल के साथ भगवंत मान और संजय सिंह ने भी किया उद्धव ठाकरे से भेंट

उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा तक दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी भी केजरीवाल के साथ थी।

शरद पवार से भी समर्थन मांगेंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से भी मिलकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप की लड़ाई में उनका समर्थन मांगेंगे।

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने के लिए केजरीवाल देश भर की यात्रा कर विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने में लगे हुए। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी।

क्या है केंद्र सरकार के अध्यादेश जिस पर मचा है बवाल

केंद्र सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के तबादले और उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के वास्ते 19 मई को एक अध्यादेश लेकर आई थी। इससे एक हफ्ते पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस लोकसेवा और भूमि से संबंधित विषयों को छोड़कर बाकी सभी मामलों में सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली की चुनी हुई सरकार को सौंप दिया था। किसी अध्यादेश को 6 महीने के भीतर संसद की मंजूरी मिलना आवश्यक होता है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में इस अध्यादेश से संबंधित विधेयक पेश कर सकती है।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...