प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, देशभर में 45 स्थानों पर होगा आयोजन

0
110

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोजगार मेला के तहत करीब 71000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ साथ राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में भी हो रही है।प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस असर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।अपने बयान में PMO ने बताया कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कार्यक्रम के माध्यम से नए भर्ती किए गए 71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

देशभर में 45 स्थानों पर किया जाएगा आयोजन

रोजगार मेला का आयोजन आज देश भर में 45 स्थानों पर किया जाएगा देशभर से चुने गए ये नवनियुक्त कर्मी भारत सरकार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देंगे। यह नई भर्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों के साथ ही राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक,वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क, टाइपिस्ट, जूनियर लेखाकार, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, लोअर डिविजन क्लर्क, सब डिविजनल ऑफीसर, कर सहायक,सहायक प्रवर्तन अधिकारी,निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, सहायक लेखा अधिकारी, संभागीय लेखाकार, कॉन्स्टेबल,हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधान आचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक प्रोफेसर आदि पदों पर होगी।

प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम

पीएमओ ने बताया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला, रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तीकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। इन नव नियुक्त कर्मियों को ‘ कर्म योगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलेगा ,जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन और ओरिएंटेशन कोर्स है।

पिछले साल से शुरू हुई थी रोजगार मेला का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल रोजगार मेला योजना की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया गया था।इसमें 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रमाण पत्र सौंपे गए थे। वहीं दूसरी बार रोजगार मेला 22 नवंबर 2022 को आयोजित किया गया जिसमें लगभग 71 हजार नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। रोजगार मेला का तीसरा वर्जन 20 जनवरी 2023 को और चौथ वर्जन13 अप्रैल 2023 को आयोजित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here