HomeखेलIPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में...

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हराया

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 44वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात सुपर जायंट्स को पांच रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 130 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 125 रन बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर सिर्फ 130 रन ही बना सकी। गुजरात के गेंदबाजों ने दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच के पहले ही ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने फिल सॉल्ट को आउट कर जबरदस्त शुरुआत की। वहीं इसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर (2), राइली रूसो (8), मनीष पांडे (1) और प्रियम गर्ग (10) भी पवेलियन लौट गए। दिल्ली ने अपने 5 विकेट सिर्फ 23 रन पर खो दिए। हालांकि अमान खान ने 51 और अक्षर पटेल ने 27 रन की पारी खेल दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही। ऋद्धिमान साहा (0) पहले ही ओवर में खलील अहमद का शिकार बने। शुभमन गिल भी 6 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद विजय शंकर (6) और डेविड मिलर (0) भी कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि हार्दिक पांड्या (59) ने अंत तक गुजरात की टीम को मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में गुजरात को 12 रन चाहिए थे। लेकिन ईशांत शर्मा ने इस ओवर में सिर्फ छह रन खर्च किए दिल्ली को ये मैच पांच रन से जिता दिया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this