Homeदेशजानिए नेता रामगोपाल ने क्यों कहा कि कर्नाटक में होगी बीजेपी की...

जानिए नेता रामगोपाल ने क्यों कहा कि कर्नाटक में होगी बीजेपी की हार ,मिलेगी 30 से 40 सीटें

Published on

न्यूज़ डेस्क
सपा नेता रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हालत पतली है और अहंकार से भरी बीजेपी को वहाँ चुनाव में करारी हार होगी। बीजेपी को 30 से 40 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी यह भी कहा कि कांग्रेस वहाँ सत्ता पर काबिज होगी और बीजेपी को यह चुनाव आईना दिखाएंगे। रामगोपाल यादव इटावा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के दिग्गज कर्नाटक में वोट मांगने के लिए जा रहे हैं मगर सच्चाई यह है कि भाजपा की हालत कर्नाटक में पतली है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुये उन्होने कहा कि सीएम की भाषा शैली संत जैसी नहीं है। भगवा पहनने वाले के सम्मान में सभी लोग नतमस्तक रहते है लेकिन मुख्यमंत्री योगी जिस भाषा को बोलते है वो संत की भाषा हो ही नहीं सकती।

बसपा प्रमुख मायावती पर प्रहार करते हुए कहा कि हर कोई यह बात भली-भांति जानता है कि बसपा भाजपा की बी टीम है। उन्होंने दावा किया कि सपा निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। भाजपा की सरकार में नगर निगम , नगर पालिका परिषद को कोई बजट नही दिया गया, नतीजे के तौर पर शहरी इलाकों में कोई काम काज नही हो सका है जबकि अखिलेश सरकार में बड़े पैमाने पर शहरी क्षेत्रों में नगर पालिकाओं को नगर ने को बजट दिया गया था जिसके वजह से शहरी क्षेत्रों में खासी तादात में विकास योजनाएं संचालित हुई जिसका फायदा स्थानीय जनता को मिला था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई काम नही किया जगह जगह कूड़े के ढेर लगे है इसी लिये जनता सपा को वोट देना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के पास कुछ नही होता है तो सपा नेताओं को सिर्फ गाली देने लगते है।

मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजल अंसारी की सजा को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ मुकदमे होते हैं जो गंभीर होते हैं हमें उस पर नहीं बोलना चाहिए। न्यायालय से जुड़ा मामला है। न्यायालय के मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this