Homeदुनियासूडान में लगातार बिगड़ रहे हालात के बीच फंसे भारतीयों को निकालने...

सूडान में लगातार बिगड़ रहे हालात के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू

Published on

न्यूज डेस्क
गृहयुद्ध से जूझ रहे अफ्रीकी देश सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत समेत दुनिया के कई देशों के नागरिक सूडान में फंसे हुए हैं। इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को वापस भारत लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें सूडान में करीब तीन हजार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “ऑपरेशन कावेरी सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए चलाया जा रहा है। लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं। रास्ते में और भी भारतीय हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें घर वापस लाने के लिए तैयार हैं। भारत सूडान में हमारे सभी भाइयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।”

 गौरतलब है कि सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में 15 अप्रैल को सेना प्रमुख अब्देल फतह अल-बुरहान के प्रति वफादार बलों और उनके उप-प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद हमदान डागलो के बीच हिंसा भड़क उठी थी। डागलो शक्तिशाली अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स की कमान संभालते हैं।

सूडान बंदरगाह पहुंचा एईएनएस सुमेधा

वायु सेना के दो सी-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान के गृह युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब और सूडान पहुंच चुके हैं। वायु सेना के जहाज सऊदी अरब के जेद्दा में तैनात हैं, जबकि आईएनएस सुमेधा सूडान बंदरगाह पहुंच गया है। यह जानकाारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this