बीरेंद्र कुमार झा
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेटे ,बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव पर अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता की बंद कमरे में पिटाई करने का आरोप लगा था।अब वह कार्यकर्ता विभिन्न मीडिया संस्थानों को इस घटना से संबंधित पूरी बात बताते हुए 24 अप्रैल को बीजेपी (BJP) ज्वाइन करने की बात कह रहा है। बुधवार (19 अप्रैल) को प्रेस के साथ हुई बातचीत में रामराज यादव ने कहा कि बीजेपी की ओर से पार्टी ज्वाइन करने का समय दे दिया गया है। 24 अप्रैल को वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेगा।
रामराज यादव की पिटाई का मामला
रामराज यादव की पहचान आरजेडी में एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में होती थी।रामराज यादव ने एक साल पहले तेज प्रताप यादव पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। उसने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को इस्तीफा पत्र दे दिया था और रामराज ने तेज प्रताप पर कार्रवाई करने की मांग की थी।उसे इस मामले में करवाई होने का आश्वाशन भी मिला , लेकिन हुआ कुछ भी नहीं ।एक साल से मामला ठंडे बस्ते में है। आरजेडी ने जेडीयू से गठबंधन कर सरकार भी बना ली। खुद को अपमानित होता देखकर रामराज ने अब बीजेपी में जाने का पक्का मन बना लिया है।
तेजस्वी के चमचे होने का आरोप लगाकर हुई थी पिटाई
रामराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार ही नहीं, पूरा देश जानता है कि 22 अप्रैल 2022 को राबड़ी देवी के आवास में आरजेडी की इफ्तार पार्टी हुई थी। इफ्तार पार्टी के बाद तेज प्रताप ने मुझे कमरे में बुलाया था और 18 मिनट तक मेरी जमकर पिटाई की थी। तेज प्रताप ने कहा था कि तुम तेजस्वी के चमचे हो।इसके बाद मैने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को इस्तीफा पत्र देते हुए तेज प्रताप यादव पर करवाई की मांग की थी।
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने भी दिया था करवाई करने का भरोसा
रामराज यादव ने कहा कि राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने भी कहा था कि हम कार्रवाई करेंगे। 30 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया था, लेकिन आज एक साल होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामराज यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि गरीबों के मसीहा हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं का सम्मान आरजेडी में नहीं है हमने पार्टी के लिए पूरे तन मन से काम किया, लाठी खाई, पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव से काम किया था। मुझे कोई एमपी और एमएलए बनने का लोभ नहीं था।में सिर्फ लालू प्रसाद यादव के आदर्शों पर काम कर रहा था। तेज प्रताप यादव को तेजस्वी यादव से दिक्कत थी,लेकिन में तो आरजेडी के लिए काम कर रहा था। मैं किसी परिवार के लिए काम नहीं कर रहा था।

