Homeदुनियारूस में विद्रोह खत्म, कैंप की ओर लौट रहे विद्राही, वैगनर चीफ...

रूस में विद्रोह खत्म, कैंप की ओर लौट रहे विद्राही, वैगनर चीफ ने लड़ाकों को मास्को जाने से रोका

Published on

न्यूज डेस्क
रूस के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का ऐलान करने के बाद शनिवार देर रात निजी सेना वैगनर समूह ने लड़कों को वापस बुला लिया। समूह के प्रमुख वेवेनी ​प्रिगोझिन ने लड़ाकों को अपने ठिकानों यानी यूक्रेन लौटने का आदेश दिया। हालांकि अभी तक रूस की और से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

प्रिगोझिन ने कहा कि उसके लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे और पिछले 24 घंटों में आगे बढ़ते हुए मॉस्को से मात्र 200 किमी की दूरी पर थे। उन्होंने कहा कि रक्तपात से बचने के लिए पीछे हटने का आदेश दिया है। प्रिगोझिन की घोषणा से कुछ समय पहले ही बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेको ने दावा किया था कि उन्होंने प्रिगाझिन से वार्ता की और वो मॉस्को पर हमला नहीं करने को राजी हो गया है।

उन्होंने लड़ाकों और स्वयं की सुरक्षा की गारंटी मिलने पर समझौता कर लिया है। इससे पहले, तकरीबन दो दिनों की तनातनी के बाद शनिवार को वैगनर ग्रुप ने पुतिन की सैना के खिलाफ जंग छेड़ दी थी। लड़ाकों ने दो शहरों रोस्तोव वोरोनेज और इनके सैन्य ठिकानों पर कब्जा करने का दावा किया था।

रूस की राजधानी मॉस्को के करीब पहुंच गये थे विद्रोही

वैगनर सेना मॉस्को से 200 किमी दूर तक पहुंच गयी ​थी। दक्षिण में लिपेतसक प्रांत के मेयर इगोर आर्टामोनोव ने कहा था कि हम नागरिक सुरक्षा के सभी उपाय कर रहे हैं। सभी एहतियाती कदम उठा लिए गये थे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this