Sidhu Moosewala Murder: मास्टरमाइंड गोल्डी बरार अमेरिका के कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

0
155

नई दिल्ली: इंटरनेशनल गैंगस्टर और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। उसे कैलिफोर्निया की फ्रेस्नो सिटी से हिरासत में लिया गया, जहां वह लंबे समय से रह रहा था। यह जानकारी भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली है।

जानकारी के मुताबिक, इंटरनेशनल सोर्स से भारतीय खुफिया एजेंसियों को मूसेवाला मर्डर केस में एक बड़ा इनपुट मिला है। जिसके अनुसार गैंगस्टर गोल्डी बरार को अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया है। वह कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो सिटी में लंबे समय से रह रहा था। खुफिया एजेंसियों को यह इनपुट मिला कि उसे पहले 20 नवंबर को डिटेन किया गया था, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

अमेरिका में गोल्डी बरार के पकड़े जाने की खबर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से आ रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने खुद ली थी, तब यह माना जा रहा था कि वह कनाडा में रह रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here