HomeदुनियाIND vs AUS cricket match में दोनों देशों के PM हुए शामिल

IND vs AUS cricket match में दोनों देशों के PM हुए शामिल

Published on

 

  • बीरेंद्र कुमार झा
    भारत और और अस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अहमदाबाद में टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री अपने देश के खिलाड़ियों से मिले और साथ में मैदान का चक्कर भी लगाया।

खास है यह मैच

भारत और अस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का यह चौथा और अंतिम मैच कई मायनों में खास बन चुका है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के पहले दिन का खेल देखने स्टेडियम पहुंचेने से यह मुकाबला और खास बन गया है। दोनों देशों के नेताओं ने इस मैच में खेल की शुरुआत से पहले अपने देश की टीम के कप्तानों को खास कैप देकर सम्मानित किया। इसके बाद साथ में मैदान पर एक चक्कर लगाया और इसके बाद राष्ट्रगान के समय अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का संबंध होगा प्रगाढ़

दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में दोनों देशों के नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मधुर और मजबूत संबंधों की मिसाल पेश की। इस मैच में टॉस के लिए एक खास सिक्का बनाया गया था, जिसमें दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादों के 75 वर्षों को दिखाया गया।

स्वागत के लिए बनाई गई थी विशेष गैलरी

 

कप्तानों को खास कैप देने के बाद एक खास गाड़ी में दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। टॉस के बाद रवि शास्त्री, पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज के साथ स्टेडियम की गैलरी में पहुंचे। यहां भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई खास लम्हों को संजोया गया है। रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को इनके बारे में बताया। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ऐतिहासिक मुकाबलों के बारे में भी रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को बताया।

दोनों प्रधान मंत्रियों को भेंट किया विशेष कलाकृति

पहले दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान में पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके प्रधानमंत्री भी थे। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और राष्ट्रगान में साथ खड़े रहे। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को खास आर्टवर्क भेंट की, जिसमें दोनों देशों के 75 साल के क्रिकेट के संबंध दर्शाए गए हैं।

लगा था दोस्ती को दर्शाने वाला विशेष होर्डिंग

दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए थे। होर्डिंग्स पर पंचलाइन “75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट” है। होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है। होर्डिंग्स को न केवल गलियारों, अभ्यास क्षेत्र और अन्य पैदल मार्गों में रखा गया है बल्कि पारंपरिक साइटस्क्रीन के पास भी एक प्रमुख स्थान मिला है।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...