तंजानिया की विक्टोरिया लेक में यात्री विमान क्रैश, 19 की मौत

0
172

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश तंजानिया में रविवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ये विमान एयरपोर्ट के पास विक्टोरिया झील में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। तजांनिया के लेक विक्टोरिया में 43 लोगों को लेकर जा रहा यात्री विमान उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड होने से कुछ समय पहले ही क्रैश हो गया। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई।

ये विमान प्रिसीजन एयर कंपनी का था। प्रिसीजन एयर तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी है। एयरलाइन कंपनी ने विमान दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है कि ये एक कमर्शियल फ्लाइट थी जो लेक विक्टोरिया में क्रैश हुई। ये विमान बुकोबा हवाईअड्डे की ओर जा रहा था। जब विमान लगभग 100 मीटर (328 फीट) की ऊंचाई पर था, तब अचानक खराब मौसम के चलते इसकी उड़ान में मुश्किल होने लगी। इसके बाद पानी में गिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here