Homeदुनियाइमरान खान की गिरफ्तारी को पाक सुप्रीम कोर्ट ने बताया अवैध, कहा...

इमरान खान की गिरफ्तारी को पाक सुप्रीम कोर्ट ने बताया अवैध, कहा – जल्द अदालत में किया जाए पेश

Published on

न्यूज़ डेस्क
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी रहत मिली है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ़्तारी को गैरकानूनी और अवैध करार दिया और पुलिस को आदेश दिया कि इमरान खान को जल्द अदालत में पेश किया जाये। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस इमरान खान को लेकर अदालत पहुंच गई है जहां अभी सुनवाई चल रही है। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो यानी एनएबी पर सख्ती से बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, एनएबी ने देश को बहुत बर्बाद किया है। इस वक्त भविष्य के लिए उदाहरण पेश करने का वक्त है। पाकिस्तान को जेल नहीं बनने देंगे।

बता दें कि दो दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पुलिस ने इस्लामाबाद अदालत परिसर से जबरन गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के एक मामले में की गई। खबर के मुताबिक इमरान को टॉर्चर किया गया। इसके बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल खड़ा हो गया। हिंसक झड़पों में कई लोगों की जाने भी गई। अब तक दो दर्जन लोगों की मौत की खबरे आ रही है।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी अध्यक्ष इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार शाम इमरान खान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। यहां से एनएबी के आदेश पर अर्धसैनिक रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पाकिस्तान में हिंसा भड़क गई। इतना ही नहीं सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत पंजाब में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकिस्तानी सेना की टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

Latest articles

सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी आज अपने चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पुराने फोन का क्या करती हैं स्मार्टफोन कंपनियां! उठ गया सीक्रेट से पर्दा

आज के डिजिटल युग में हर साल नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। बेहतर...

पैरों में दिखने लगें ये लक्षण तो समझ लें ब्लॉक हो रहीं आर्टरीज, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

क्या आप जानते हैं कि हार्ट डिजीज की सबसे बड़ी वजहों में से एक...

बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा से सीवान तक फिर गूंजा बाहुबल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक बार फिर पुराने चेहरे और पुरानी कहानियां लौट...

More like this