Homeदुनियानेपाल: PM पुष्प दहल कमल ने हासिल किया बहुमत,विपक्ष में पड़े सिर्फ...

नेपाल: PM पुष्प दहल कमल ने हासिल किया बहुमत,विपक्ष में पड़े सिर्फ 2 वोट, रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली: मंगलवार को नेपाल की संसद में प्रधानमंत्री के लिए विश्वासमत पर वोटिंग हुई। पुष्प कमल दहल को 270 में से 268 वोट मिले। नेपाल की संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री को विभिन्न राजनीतिक दलों से इतना भारी समर्थन मिला है। प्रचंड 99 प्रतिशत समर्थन पाने वाले पहले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

गौरतलब है कि नेपाली सदन में फिलहाल 12 पार्टियां हैं, जिनमें से 10 ने प्रचंड का समर्थन किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री पद की दावेदारी करते समय प्रचंड को केवल 168 सदस्यों का समर्थन प्राप्त था। सदन में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने भी प्रचंड को समर्थन दिया है।

विश्वास मत हासिल करने के से पहले प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा था कि वह अस्वीकृति, अनादर और प्रतिशोध की राजनीति के बजाय आम सहमति, सहयोग और आपसी विश्वास की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी 68 वर्षीय नेता पुष्प कमल दहल ने 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने नाटकीय रूप से नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से बाहर निकलकर विपक्ष के नेता केपी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this