विकास कुमार
पाकिस्तान से फाइटर जेट खरीदने वाले म्यांमार को बड़ा धोखा मिला है। पाकिस्तान ने जेएफ-17 थंडर विमानों की सप्लाई 2019 और 2021 के बीच म्यांमार को की थी,लेकिन अब इन सभी फाइटर प्लेन को संचालन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। डिलीवरी के तुरंत बाद इनमें खराबी के चलते पाक म्यांमार के रिश्तों में तनाव आ गया है। म्यांमार के सैन्य शासन ने इस गड़बड़ी के लिए जवाब देने के लिए इस्लामाबाद को एक ‘सख्त संदेश’ भी भेजा है। डिलीवरी के तुरंत बाद फाइटर प्लेन में खराबी के चलते पाक म्यांमार के रिश्तों में तनाव आ गया है। जेएफ-17 की खराबी के बाद जो भी देश पाकिस्तान से ये विमान खरीदना चाहता था उन्होंने कदम पीछे खींच लिए हैं।
पाकिस्तान और म्यांमार के बीच साल 2019 में एक रक्षा सौदा हुआ था। इस सौदे में पाकिस्तान, म्यांमार को जेएफ-17 थंडर नामक लड़ाकू विमान देने का करार किया था। इस सौदे के तहत पाकिस्तान ने 2019 और 2021 के बीच म्यांमार को कई JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की थी। जब म्यांमार ने इन विमानों का इस्तेमाल किया तो सभी लड़ाकू जेट “ऑपरेशन के लिए अयोग्य” घोषित कर दिया। पाकिस्तान से मिले इस धोखे से म्यांमार के सैन्य शासक तिलमिला उठे हैं। अब म्यांमार ने सभी लड़ाकू विमान में गड़बड़ी पाए जाने के लिए इस्लामाबाद को एक “कड़ा संदेश” भेजा है।
पाकिस्तान और म्यांमार के बीच रिश्तों में आए तनाव को खत्म करने के लिए चीन आगे आया है। बताया जा रहा है कि म्यांमार के सैन्य शासकों की नाराजगी को दूर करने के लिए पाकिस्तान जेएफ-17 का नया वर्ज़न देगा। हालांकि, म्यांमार नए विमान लेने के लिए अभी तक तैयार नहीं हुआ है,लेकिन इस डील से चीन और पाकिस्तान की पोल पूरी दुनिया में खुल गई है क्योंकि चीन भी जेएफ 17 के निर्माण में शामिल रहा है।