Homeदुनियाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्ला के 22 लड़ाके मारे, मध्य बेरूत पर...

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्ला के 22 लड़ाके मारे, मध्य बेरूत पर भी किया हमला

Published on

न्यूज डेस्क
इजरायल की जमीनी सेना लेबनान के काफी भीतर तक घुस चुकी है। उसने बुधवार देर रात मध्य बेरूत की एम इमारत को नष्ट कर हिजबुल्ला के 7 लड़ाके मार गिराए। गुरुवार को बिंट जेबिल शहर की इमारत में छिपे 15 लड़ाकों को भी मार गिराया गया। उसने गुरुवार को तीन माह पूर्व गाजा पट्टी पर हवाई हमले में हमास सरकार के नेता रावी मुश्तहा और दो कमांडरों के मरने की पुष्टि की। गाजा पट्टी क्षेत्र में मुश्तहा समेत हमास के दो कमांडर अल सिराज और सामी औदेह मारे जा चुकुे हैं। मुश्तहा अक्सर हमास को यहूदियों पर हमलों के लिए निर्देश देता था। इस बीच इजरायली सेना ने दक्षिण लेबनान के 20 से ज्यादा शहरियों से घर खाली करने को कहा है। इसमें प्रांतीय राजधानी नबाहित भी शामिल है। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वक,जीनिन हेनिस फ्लास्चार्ट ने कहा कि बेरूत में धमाकों से शहर दहल रहा है। हिजबुल्ला से जुड़े नागरिक सुरक्षा समूह ने कहा कि बेरूत महले में दो डॉक्टरों सहित उसके सात कर्मी मारे गये हैं।

उधर लेबनान ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि मध्य बेरूत में हमले से पहले कोई चेतावनी भी नहीं दी गयी। इजरायल सितंबर के अंत से ही लेबनान में हिजबुल्ला पर बमबारी कर रहा है लेकिन राजधानी बेरूत के मध्य क्षेत्र को उसने पहली बार निशाना बनाया हैै। बेरूत हमले में लोगों ने सल्फर जैसी गंध की शिकायत की। सरकारी न्यूज एजेंसी ने बिना किसी सबूत के इजरायल पर फाफस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

इस बीच पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक आपातकालीन बैठक की। संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूज डैनी डैनन ने कहा कि तनाव घटाने के खोखले आह्वन का समय खत्म हो गया है,ईरान का असली चेहरा आतंक,मौत व अराजकता का है। वह दुनिया के लिए वास्तविक खतरा है और अगर उसे नहीं रोका गया तो मिसाइलें सिर्फ इजरायल पर नहीं दूसरे देशों पर छूटेंगे।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this