Homeदुनियाइजरायल का लेबनान पर लगातार दूसरे दिन हमला, अब तक 559 की...

इजरायल का लेबनान पर लगातार दूसरे दिन हमला, अब तक 559 की मौत

Published on

न्यूज डेस्क
इजरायल ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले किए। दो दिन से जारी हमलों में अब तक 559 लोग मारे गये हैं। उधर, हिजबुल्ला ने भी इजरायल पर 100 से ज्यादा रॉकेट दागे, हालांकि नुकसान की सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के हमलों में हिजबुल्ला का टॉप कमांडर अली कराकी निशाने पर था। ये हिजबुल्ला का अंतिम टॉप कमांडर है। इजरायल हर कीमत पर हिजबुल्ला को कमजोर करना चाहता है। बीते दिनों इजरायल में आतंकी हमलों के बाद सेना ने इस संगठन पर कार्रवाई की है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल ने लेबनान में फोन और रेडियो हैक किये और लोगों को अपना संदेश प्रसारित किया कि इजरायल आपको नुकसान नहीं पहुंचाना चा​हता,हमारा निशाना सिर्फ हिजबुल्ला है। अगर आप आतंकियों के ​हथियार डिपों के आसपास हैं तो उससे दूर चले जाएं।

इजरायली हमलों के बाद बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्तरी लेबनान छोड़ दिया है और दक्षिण की और जा रहे हैं। मंगलवार को बेरूत के मुख्य राजमार्ग पर जाम जैसी स्थिति रही। उधर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमारे निशाने पर हिजबुल्ला के लड़ाके हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this