Iran Threats to US Officials: ट्रंप के मंत्रियों में ईरान का खौफ? आलीशान घर छोड़ सैन्य ठिकानों में ली शरण!

0
4

Iran Threats to US Officials: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा पर भी दिखाई देने लगा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप सरकार के कई मंत्री और शीर्ष अधिकारी अपने निजी आवास छोड़कर कड़ी सुरक्षा वाले सैन्य परिसरों में रहने पहुंच गए हैं। इनमें वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश के नाम भी शामिल हैं। अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और ईरान से कथित जानलेवा धमकियों को इस फैसले की वजह बताया जा रहा है।

100 साल पुराने सैन्य आवास बने मंत्रियों का नया ठिकाना

रिपोर्ट के अनुसार, इन सैन्य परिसरों में मौजूद कई आवास एक सदी से भी ज्यादा पुराने हैं। पहले इनका इस्तेमाल सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और रक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के लिए किया जाता था। यहां प्रवेश और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

स्कॉट बेसेंट को मिलीं जान से मारने की धमकियां

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान से धमकियां मिलने के बाद उन्हें अपना निजी आवास छोड़ना पड़ा। वह ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी अभियान में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बेसेंट का दावा है कि ईरानी नेतृत्व ने उन्हें और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को निशाना बनाने की धमकी दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इससे डरने वाले नहीं हैं।

अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश भी सुरक्षा कारणों से सैन्य आवास में पहुंच गए हैं। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर पिछले साल पत्नी और चार बच्चों के साथ वहां रहने चले गए थे। उनके निजी घर का पता सार्वजनिक होने और विरोध प्रदर्शनों के बाद परिवार को धमकियां मिलने की बात सामने आई थी।

किराया और आवास आवंटन पर उठे सवाल

CNN के मुताबिक, सैन्य आवास में रहने वाले कैबिनेट सदस्यों को आमतौर पर हर महीने 4,500 डॉलर या उससे अधिक किराया देना पड़ता है। दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक सांसदों ने राजनीतिक नियुक्ति वाले अधिकारियों को सैन्य आवास देने पर सवाल उठाए हैं। प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति ने पेंटागन से आवास आवंटन, सुरक्षा जरूरतों, कानूनी आधार और किराये का ब्योरा मांगा है।

अमेरिका में यह व्यवस्था नई नहीं है। पूर्व रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स सैन्य आवास में रहने वाले पहले रक्षा मंत्री थे। बाद में जिम मैटिस और माइक पोम्पियो भी ऐसे परिसरों में रहे। वर्ष 2008 में सुरक्षा खर्च कम करने के तर्क के साथ किराये के नियमों में बदलाव किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here