HomeदुनियाG20 -summit :बाइडन सख्त, जिनपिंग को चेताया,ताइवान पर आक्रामकता मंजूर नहीं

G20 -summit :बाइडन सख्त, जिनपिंग को चेताया,ताइवान पर आक्रामकता मंजूर नहीं

Published on

नई दिल्ली: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले सोमवार को आमने-सामने की मुलाकात में अमेरिकी राष्ट्रपति ​जो बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साफ कहा क ताइवान के खिलाफ चीन की बलपूर्वक और आक्रामक कार्रवाई कतई मंजूर नहीं की जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तिब्बतियों और उइगरों के मानवाधिकार हनन पर चिंता भी जताई। साथ ही साफ कर दिया कि अगर उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों पर रोक लगाने में चीन विफल रहता है तो अमेरिका एशिया में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

करीब तीन घंटे तक चली दोनों नेताओं की बैठक

इंडोनेशिया के प्रांत बाली के खूबसूरत तटीट शहर नूसा-दुआ में दोनों नेताओं की बैठक तकरीबन तीन घंटे तक चली। बैठक के बाद बाइडन ने पत्रकारों से कहा कि शी के साथ उनकी विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात हुई। बाइडन ने शी से यह भी कहा कि अमेरिका और चीन की प्रतिस्पर्धा अगर संघर्ष में बदलती है तो इसके लिए हम दोनों ही जिम्मेदार होंगे।

दोनों राष्ट्रपतियों ने यूक्रेन पर रूस की परमाणु हमले की निंदा की

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बाइडन की शी से आमने सामने की यह पहली मुलाकात थी। इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें थी, क्योंकि दसकों के सबसे खराब दौर से गुजर रहे दोनों देशों के संबंधों मे इससे कुछ सुधार की उम्मीद बंधी है, दोनों नेताओं की यह बैठक यूक्रेन पर रूस के हमले की पृष्ठभूमि में हुई। अमेरिका जहां यूक्रेन के पक्ष में खड़ा है ओर पश्चिमी देशों के साथ मिलकर उसकी सैन्य और आर्थिक मदद कर रहा है। वहीं दूसरी और चीन रूस के साथ है। परंतु,दोनों नेताओं के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी है कि परमाणु युद्ध नहीं होना चाहिए। दोनों ने यूक्रेन पर रूस की परमाणु हमले की धमकी की भी निंदा की। इस दौरान दोनों राष्ट्रपतियों ने कूटनीतिक ओर आर्थिक मोर्चों पर तनाव घटाते हुए द्विपक्षीय संबंधों को पटरी पर लाने और संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this