एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही CEO पराग अग्रवाल समेत चार शीर्ष अधिकारियों को हटाया

0
450

नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार टॉप अफसरों को कंपनी से निकाल दिया है। जानकारी के मुताबिक अग्रवाल और सहगल कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय छोड़ चुके हैं और वापस नहीं लौटेंगे। ट्विटर के जनरल काउंसल सीन एडगेट और मुख्य ग्राहक अधिकारी सारा पर्सनेट को भी मस्क ने निकाल दिया है। अग्रवाल को 38.7 मिलियन डॉलर, सहगल को 25.4 मिलियन डॉलर, गड्डे को 12.5 मिलियन डॉलर और पर्सनेट को 11.2 मिलियन डॉलर मिले। मस्क के उद्योगपति मित्र जेसन कैलाकेनिस ने ट्वीट कर कहा, ट्विटर सीईओ मेरा ड्रीम जॉब है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसा लगता है कि ट्विटर सर्वर अभी भी ऊपर चल रहे हैं।

पिछले साल नवंबर में ट्विटर के सीईओ बने थे पराग

ट्विटर के जिन कार्यकारी अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें अग्रवाल और गड्डे के अलावा मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सियान एजेट शामिल हैं। अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था।

लगभग दस सालों से ट्विटर में नौकरी कर रहे थे पराग

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे। पिछले साल ट्विटर के सीईओ नियुक्त किए गए अग्रवाल की मस्क के साथ सार्वजनिक और निजी रूप से कहासुनी हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here