Homeदुनियादक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में भूकंप ने मचायी तबाही, अब तक 15...

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में भूकंप ने मचायी तबाही, अब तक 15 की मौत, 400 घायल, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

Published on

न्यूज डेस्क
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। भूकंप से अब तक 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है,इसके अलावा 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके पड़ोसी देश पेरू में भी महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इक्वाडोर में 13 लोगों की मौत हुई है। पेरू में 1 व्यक्ति की जान गई है।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल बाहर की ओर भागे। भूकंप का केंद्र गुयास से करीब 80 किलोमीटर दक्षिण में बताया जा रहा है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

लासो ने कहा कि भूकंप ने बिना किसी संदेह के आबादी में अलार्म पैदा कर दिया। राष्ट्रपति के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीड़ितों में से 12 की मौत तटीय राज्य एल ओरो में और दो पहाड़ी राज्य अजुए में हुई।
पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने कहा कि इक्वाडोर की सीमा पर टुंबेस क्षेत्र में अपने घर के ढहने से सिर में चोट लगने से एक 4 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this