Homeधर्मनवरात्रि में 9 रंगों का है विशेष महत्व

नवरात्रि में 9 रंगों का है विशेष महत्व

Published on

- Advertisement -

बीरेंद्र कुमार झा

नवरात्रि हिंदू धर्म का एक त्यौहार है, जो साल में 2 बार मनाया जाता है। एक बार चैत्र महीने में चैत्र नवरात्रि जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च और अप्रैल के महीने में पड़ता है और दूसरी बार अश्विन महीने में शारदीय नवरात्रि जो अक्टूबर नवंबर महीने में मनाया जाता है। नवरात्रि शब्द का अर्थ 9 रातों से है। यह एक ऐसा त्योहार है जो दो महीनों में अलग अलग 9 दिनों तक चलता है। इन 9 दिनों के लिए नवरात्रि के 9 रंग निर्दिष्ट किए गए हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में अलग-अलग 9 रंगों का अपना एक अलग महत्व है। मां दुर्गा के पसंदीदा रंगो के अनुसार 9 दिन अलग-अलग रंग के वस्त्र पहनकर साधक पूजा करते हैं, और घरों की सजावट करते हैं। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती है

मां दुर्गा के 9 अवतार

मां दुर्गा ने असुरों के उन्मूलन और लोक कल्याण के दृष्टिकोण से 9 रूप धारण किए थे,या अवतार लिया था । इन 9 अवतारों के नाम शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री हैं।

नवरात्रि के 9 रंग और उनका महत्व

नवरात्रि का पहला दिन – गहरा नीला

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गहरा नीला रंग के कपड़े पहन कर मां शैल पुत्री की पूजा करें। यह रंग छाया समृद्धि और शांति का प्रतिनिधित्व करती है।

नवरात्रि का दूसरा दिन – पीला

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पीला रंग पहनकर बाकी ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करें । इससे व्यक्ति को आशा और उम्मीद की एक नई किरन के साथ नवरात्रि परंपराओं का अद्वितीय आनंद लेने में मदद मिलेगी। यह एक ऊर्जावान रंग है, जो व्यक्ति को हमेशा प्रफुल्लित रखता है।

नवरात्रि का तीसरा दिन – हरा

हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। नवरात्रि के तीसरे दिन इसे पहनकर मां चंद्रघंटा देवी की पूजा करने से व्यक्ति के मन में विकास उर्वरता और शांति की भावना उत्पन्न होती है। यह रंग जीवन में नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है और शांति प्रदान करता है।

नवरात्रि का चौथा दिन – धूसर

नवरात्रि के चौथे दिन धूसर रंग का वस्त्र पहनकर मां कुष्मांडा देवी की पूजा करें । यह रंग संतुलित भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है और व्यक्ति को विनम्र बनाता है।

नवरात्रि का पांचवा दिन – नारंगी

नवरात्रि के पांचवें दिन नारंगी रंग का वस्त्र पहनकर मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा करने से ऊर्जा और उत्साह प्राप्त होता है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है और व्यक्ति को हमेशा उत्साहित रखता है।

नवरात्रि का छठा दिन- सफेद

नवरात्रि के छठे दिन सफेद वस्त्र पहन कर मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करें।इस रंग को शुद्धता और मासूमियत का पर्याय माना जाता है।मां कात्यायनी के आशीर्वाद के योग्य बनने और आंतरिक शांति और सुरक्षा का अनुभव करने के लिए षष्ठी तिथि पर सफेद कपड़े पहने का विशेष महत्व है।

नवरात्रि का सातवां दिन- लाल

नवरात्रि के सातवें दिन लाल रंग का वस्त्र पहनकर माता दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें। लाल रंग जुनून और प्यार का प्रतीक है।माता कालरात्रि को लाल रंग की चुनरी अतिशय पसंद है।यह रंग भक्तों को जोश और उमंग से भर देता है और जीवन में हर कार्य करने शक्ति प्रदान करता है।

नवरात्रि का आठवां दिन – नीला

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के गौरी स्वरूप की पूजा नीला वस्त्र पहनकर करें। इस रंग का संबंध सीधे आकाश से जुड़ा हुआ है, और यह प्रकृति की विशालता और आवाध चरित्र का प्रतीक है। इससे लोगों के सोचने और कार्य करने की क्षमता का विस्तार होता है।

नवरात्रि का नौवां दिन- गुलाबी

नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा गुलाबी रंग का वस्त्र पहनकर करें यह रंग सार्वभौमिक प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है। यह एक आकर्षक रंग है जो व्यक्ति को सुलभ बनाता है और साथ ही साथ किसी के व्यक्तित्व में आकर्षण को जोड़ता है।
बीरेंद्र कुमार झा

Latest articles

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...

कर्नाटक: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजना पर यकीन न करें

न्यूज़ डेस्क शनिवार को कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने वहाँ की जनता को कहा कि...

More like this

इसरो ने रचा इतिहास ,36 सैटेलाइट के साथ भारी राकेट किया लांच

न्यूज़ डेस्क भारतीय अंतररिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। इसरो ने...

मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मारपीट करने के दोषी करार ,जा सकते हैं जेल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को एक स्थानीय अदालत ने...

रूस -यूक्रेन युद्ध : पुतिन ने कहा बेलारूस में तैनात होंगे परमाणु हथियार

न्यूज़ डेस्क रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अब वह रूस से...