न्यूज डेस्क
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के भाषण के दौरान धमाका हुआ है। हालांकि पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना के तुरंत बाद एक संदिग्ध को सुरक्षाबलों ने हिरासत में भी ले लिया है। वहीं धमाके के बाद अफरा तफरी मच गई है।
A pipe-like object was thrown near Japanese Prime Minister Fumio Kishida during an outdoor speech in the city of Wakayama on April 15, reports Reuters, quoting Japanese media
— ANI (@ANI) April 15, 2023
द जापान टाइम्स के मुताबिक जापान के पीएम फुमियो किशिदा शनिवार को वाकायामा शहर में भाषण देने वाले थे, इसके ठीक पहले वहां जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि पीएम पर स्मोक बम या पाइप बम फेंका गया था। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों में चीख पुकार मच गई और वो इधर-उधर भागते नजर आए। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ लिया है। किशिदा इस हादसे में बाल बाल बच गए हैं।

Japanese Prime Minister Fumio Kishida was evacuated. An explosion-like sound was heard at the scene, reports Reuters, quoting Japanese media.
— ANI (@ANI) April 15, 2023
岸田さんの演説でまさか目の前で… pic.twitter.com/RcXWnYbuzB
— ゆき (@yukiko_070) April 15, 2023
गौरतलअ है कि इससे पहले 8 जुलाई 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की रैली में भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी। वे आबे नारा शहर में चुनावाी सभा के दौरान भाषण दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े थे। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।

