Homeदुनिया90 दिनों में चीन खाली करे बलूचिस्तान, नहीं तो बहेंगी खून की...

90 दिनों में चीन खाली करे बलूचिस्तान, नहीं तो बहेंगी खून की नदियां, पाकिस्ताचन के बलूच विद्रोहियों ने दी खुली चेतावनी

Published on

विकास कुमार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों पर आतंकी हमला होने से शी जीनपिंग आग बबूला हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 4 चीनी नागरिकों सहित कई लोग मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने ली है। बीएलए ने इस हमले को ‘ऑपरेशन जिर पहजाग’ नाम दिया है। बीएलए ने 90 दिनों के अंदर चीनी नागरिकों को यहां से चले जाने का अल्टीजमेटम भी दिया है। बीएलए ने धमकी दी है कि अगर चीनी नागरिक यहां से नहीं गए तो उन पर और भी हमले किए जाएंगे।

बीएलए के हमलावरों ने करीब 30 मिनट तक चीनी इंजी‍नियरों पर गोलियां बरसाईं। फायरिंग से पहले काफिले को रोकने के लिए हथगोले का इस्तेमाल किया गया। इस हमले के बाद बीएलए ने चीन को 90 दिनों के अंदर बलूचिस्तान खाली करने का दो टूक संदेश दिया है। बीएलए ने कहा है कि चीन ने बलूचिस्तान पर कब्जा कर लिया है। चीन के सीपीईसी जैसे प्रोजेक्ट्स का बलूचिस्ताकन के लोग विरोध करते हैं। बीएलए का कहना है कि चीन बलूच नागरिकों का शोषण कर रहा है।

चीन ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तानी पक्ष से अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने को कहा है। कराची में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने पाकिस्तानी पक्ष से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने को भी कहा है।

बलूचिस्तान के लोग समुद्र में मछली मारकर अपना जीवन गुजर बसर करते हैं,लेकिन ग्वांदर बंदरगाह पर चीन के कब्जे के बाद बलूचिस्तान के लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट छा गया है इसलिए वे चीनी मौजूदगी का खुलकर विरोध कर रहे हैं।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this