ब्रिटिश गृहमंत्री ब्रेवरमैन की ट्रस सरकार से छुट्टी,भारत विरोधी बयान से गयी कुर्सी?

0
157

नई दिल्ली: भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने ब्रिटेन की गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। गोवा मूल के पिता और तमिल मूल की मां की संतान ब्रेवरमैन को 43 दिन पहले ही गृह मंत्री नियुक्त किया गया था, जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कार्यभार संभाला था। इससे पहले ब्रेवरमैन की बुधवार को प्रधानमंत्री ट्रस के साथ बैठक हुई और इसे सरकार की नीति पर असहमति का परिणाम नहीं माना जा रहा।

सुएला ब्रेवरमैन ने निजी ई-मेल का किया ऑफिशियल इस्तेमाल

उन्हें लंदन में मिनिस्टीरियल कम्युनिकेशन के लिए अपने निजी ई-मेल का इस्तेमाल करने की गलती के बाद बुधवार को पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्हें नई नवेली लिज ट्रस की सरकार में यह महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया था। 42 वर्षीय ब्रेवरमैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर त्यागपत्र साझा किया। उन्होंने कहा, मैंने गलती की। मैं इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं।

सुएला ने हाल ही में दिया था भारत विरोधी बयान

सुएला ब्रेवरमैन ने हाल ही में भारत को लेकर एक बयान से विवाद खड़ा कर दिया था। सुएला ब्रेवरमैन ने आव्रजन संबंधी टिप्पणी में कहा था कि सबसे बड़ी संख्या में भारतीय,अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रुके रहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘मुझे भारत के साथ खुली सीमाओं वाली माइग्रेशन नीति को लेकर आपत्ति है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि लोगों ने इसके लिए ब्रेक्जिट के पक्ष में मतदान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here