Homeदुनियाऐपल को ट्रंप का फरमान,भारत में आईफोन बनाना बंद करो, ट्रंप को...

ऐपल को ट्रंप का फरमान,भारत में आईफोन बनाना बंद करो, ट्रंप को मिल गया करारा जवाब

Published on

भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर हाल ही में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने Apple को भारत में प्रोडक्शन रोकने की सलाह दी। अब इस पर Apple का रुख साफ हो गया है। Apple भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर अपने फैसले पर अडिग है।कंपनी के सूत्रों के अनुसार, भारत में निर्माण कार्य को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा और प्रोडक्शन प्लान पहले की तरह चलता रहेगा। यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मैं नहीं चाहता कि आप भारत में iPhone बनाएं।

Apple पिछले कुछ सालों में भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बड़ी तेजी से आगे बढ़ा है। वर्तमान में कंपनी भारत में iPhone 12, 13, 14 और अब iPhone 15 मॉडल्स का उत्पादन कर रही है।Foxconn और Pegatron जैसी कंपनियां भारत में Apple के लिए i Phone असेंबल कर रही हैं। कंपनी का मकसद चीन पर निर्भरता को कम करना और Make in India को बढ़ावा देना है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Apple के करीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत में i Phone मैन्युफैक्चरिंग बदस्तूर जारी रहेगी और इस दिशा में कंपनी का भरोसा मजबूत है। भारत सरकार के साथ मिलकर Apple अपने प्रोडक्शन और ऑपरेशंस को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

भारत आज Apple के लिए न केवल एक बड़ा बाजार बन गया है, बल्कि एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब भी बन रहा है। काउंटर पॉइंट रिसर्च के अनुसार, भारत में अब Apple के iPhone प्रोडक्शन का हिस्सा 7% से बढ़कर 14% तक पहुंच गया है। इससे भारत को टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्लोबल पहचान भी मिल रही है।

ट्रंप का बयान भले ही सियासी नजरिए से आया हो, लेकिन Apple जैसे वैश्विक ब्रांड्स अपनी स्ट्रैटेजी को आर्थिक और लॉजिस्टिक आधार पर तय करते हैं। ऐसे में भारत को लेकर ट्रंप की टिप्पणी का सीधा असर कंपनी की नीतियों पर नहीं पड़ेगा।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this