अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतवंशी निक्की हेली के अलावा विवेक रामास्वामी भी होंगे उम्मीदवार!

0
137

न्यूज़ डेस्क
अमेरिका में इन दिनों भारतवंशी नेताओं को लेकर अमेरिकी समाज कुछ ज्यादा ही उदार होता जा रहा है। वैसे भारतीय लोगो का दबदबा पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है लेकिन पश्चिम के देशो में कुछ ज्यादा ही है।  अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और इस चुनाव में कई उम्मीदवार होंगे। लेकिन लोगो की निगाहें दो भारतवंशियों पर कुछ ज्यादा ही पड़ी हुई है। पहले निक्की हेली के बारे कहा गया कि वे राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेंगी और अब एक और नया नाम सामने आया है।

नया चेहरा रामास्वामी

अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका वाल स्ट्रीट जर्नल ने उद्योगपति विवेक रामास्वामी का समर्थन किया है और कहा है कि रामास्वामी एक बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं। पत्रिका ने लिखा है कि अगर विवेका मतदान के समर्थन में मंच से बहस करते हैं तो वह एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं। जाहिर है कि वाल स्ट्रीट जर्नल ने विवेक का खुली तौर पर समर्थन किया है। यह भी बता दे की निक्की हेली पहले से राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर चर्चित है। हेली मौजूदा समय में साऊथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर रही है। वह भी भारतीय मूल की है। अमेरिकी राजनीति में उसकी काफी पकड़ मानी जाती है।

वॉल के लेख में कहा गया है कि रामास्वामी में अप्राकृतिक ऊर्जा है। वह सर्वश्रेष्ठ के साथ अपने संक्षिप्त तर्क दे सकते हैं। यदि वह बहस के मंच पर इसे बनाने के लिए मतदान समर्थन को मार्शल कर सकते हैं तो वह दुर्जेय होंगे। वॉल के संपादकीय बोर्ड ने आगे लिखा है कि रामास्वामी अमेरिकी व्यवसाय की खामियों को लेकर अपनी पुस्तक ‘वोक इंक’ में लिख चुके हैं।

वाल स्ट्रीट ने क्या कहा

दरअसल वॉल स्ट्रीट में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की चुनौतियों का भी जिक्र किया गया है। लिखा है,’व्हाइट हाउस के लिए प्रचार करना कुछ लोगों के लिए एक व्यर्थ परियोजना बन गया है। इसे देखने के लिए मैरिएन विलियमसन और डेनिस कुसिनिच के पास कोई मौका नहीं है। अगर रामास्वामी यह चुनाव जीतना चाहते हैं तो उन्हें मतदाताओं को यह विश्वास दिलाना होगा कि वह इससे कहीं आगे हैं। वह देश की सुरक्षा से लेकर अर्थव्यवस्था तक की जिम्मेदारी को मजबूती से संभाल सकते हैं। खासतौर पर युवा वोटर्स के संदेह को उन्हें दूर करना होगा। अगर युवा मतदाता उनके साथ आ जाता है तो वह आसानी से चुनाव जीत जाएंगे।’वॉल स्ट्रीट एडिटोरियल बोर्ड ने कहा कि रामास्वामी तकनीकी दिग्गजों की सेंसरशिप के खिलाफ मुक्त भाषण के लिए एक मजबूत आवाज रहे हैं।

केरल से आते हैं रामास्वामी

विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं और अमेरिका के राज्य आइओवा में वह अपनी उम्मीदवारी के प्रचार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। रामास्वामी का कहना है कि वह विचार आधारित कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और भारत के केरल से अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं।

उधर,निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here