HomeमौसमWeather Update 29 September 2024: यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा...

Weather Update 29 September 2024: यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published on

Weather Update
देश के कुछ राज्यो में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। मानसून के वापसी के दौर में गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। वहीं हिमालयी देश नेपाल में भारी बारिश की वजह से वहां से निकलने वाली नदियों में जल स्तर बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए नेपाल से लगे बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से और तमिलनाडु में जमकर बारिश हुई। इन हिस्सों में रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बिहार के कई जिलों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

देश की राजधानी दिल्ली में कई दिनों से बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर महीने में गर्मी का सितम भी बढ़ सकता है।

मॉनसूनी बारिश के कारण बीते दिनों महाराष्ट्र में लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ी। बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लेकिन अब मॉनसून की रफ्तार कम हो रही है। आज महाराष्ट्र के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 सितंबर यानी कि रविवार को तमिलनाडु, पांडिचेरी और केरल में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही उत्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से सिक्किम और मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश हो सकती है।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...