Homeदेशबिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक... 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Published on

 

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को मतदान होना है और चुनाव के परिणाम भी उसी दिन आने है। इसमें से 12 सीट फिलहाल NDA के पास हैं और बची हुई 25 विपक्ष के पास हैं।बीजेपी के पास जहां एक तरफ अपनी सीट बढ़ाने का मौका है तो वहीं गठबंधन के सहयोगियों को साधना भी बड़ा चैलेंज होने वाला है।जिन राज्यों में राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है, उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। यहां एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जबकि जीत के लिए 205 विधायक चाहिए।एक सीट के लिए 41 वोट जरूरी हैं।महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। AIMIM के 5 विधायक, BSP के 1 विधायक अगर महागठबंधन के साथ आए तो विपक्ष एक सीट निकाल सकता है। हालांकि खबर ये भी है कि NDA विपक्षी दलों में सेंध लगा सकता है।

एनडीए के फॉर्मूले की बात करें तो 2 बीजेपी, 2 जेडीयू, 1 सहयोगी को दी जा सकती है, लेकिन सवाल ये कि सहयोगी में किसको राज्यसभा भेजने की तैयारी है।इसमें एलजेपी (आर) आगे है, लेकिन HAM और राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी दावेदार हैं। यानी असली चुनौती विपक्ष नहीं, सीट बंटवारा है।

महाराष्ट्र के समीकरण की बात करें तो यहां 7 सीटें खाली हो रही हैं।288 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट के लिए 37 वोट चाहिए। महायुति के पास 235 विधायक हैं और वे 6 सीटें आराम से जीत जाएंगे, लेकिन शिवसेना (शिंदे) 2 सीट चाहती है।बीजेपी 3+1 (आरपीआई) फॉर्मूला देख रही है।

तमिलनाडु में 6 सीटें खाली हो रही हैं। DMK 4 सीटें आसानी से निकाल सकता है। AIADMK 1 सीट बचाएगा। एक सीट पर मुकाबला संभव है।पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। TMC अपनी 4 सीटें बचा सकती है। एक सीट पर बीजेपी की नजर है।ओडिशा से 4 सीटें खाली होगी, जिनमें से 2 बीजेपी और 2 बीजेडी के पास हैं। मौजूदा समीकरण में बीजेपी 3 सीटें जीत सकती है। बीजेडी को 1 ही सीट मिलने की संभावना है।

हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की 2-2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। हरियाणा में फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस के पास 1-1 सीट है। छत्तीसगढ़ में दोनों पार्टी के खाते में एक-एक सीट जाने की संभावना है। तेलंगाना में राज्यसभा की दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। असम की तीन सीटों में से दो बीजेपी के खाते में जाएंगी।वहीं तीसरी सीट पर कांग्रेस और AIUDF के बीच मुकाबला होना है। हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट कांग्रेस के पक्ष में जा सकती है।कुल मिलाकर देखें तो एनडीए को 2-3 सीटों का फायदा हो सकता है।इंडिया गठबंधन 3-4 सीटें खो सकता है।बीजेपी की सीट 9 से बढ़कर 12 हो सकती है।कांग्रेस को भी 4-5 सीटों को फायदा हो सकता है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...