HomeमौसमWeather Update 26 September 2024: यूपी, एमपी से महाराष्ट्र-गोवा तक भीषण बारिश...

Weather Update 26 September 2024: यूपी, एमपी से महाराष्ट्र-गोवा तक भीषण बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Published on

Weather Update
उत्तर भारत में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। बारिश थमते ही कई राज्यों में उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। हालांकि मौसमी हलचल के कारण महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी गुरुवार को देश के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का अनुमान है। बारिश के साथ दिल्ली एनसीआर में आज 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली के साथ-साथ यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। मंगलवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। आज भी कुमाऊं के पहाड़ों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस इलाके के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में 3 दिन से मौसम शुष्क है। आज शिमला, सोलन, सिरमौर में भारी बारिश होने का अलर्ट है। आज और कल 6 जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है और गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे। हिमाचल प्रदेश में इस बार सामान्य 723.10 मिलीमीटर (मिमी) से बहुत कम सिर्फ 573.70 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 26-29 और 30 सितंबर को बारिश होगी। गुजरात में 28 सितंबर तक भारी वर्षा हो सकती है। अगले 2-3 दिन पश्चिम बंगाल के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में अगले 3 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। आज और कल कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में भारी बारिश होने का अलर्ट है।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this