Aaj Ka Mausam 5 October 2026: IMD का बड़ा अलर्ट! दिल्ली-UP-बिहार समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, आंधी का भी खतरा

0
31

Aaj Ka Mausam 5 October 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन बारिश अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 अक्टूबर को कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत करीब 15 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम और मन्नार की खाड़ी के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण का असर अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है, जबकि किसानों और मछुआरों को भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

5 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। तेज हवाएं करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी

यूपी के कानपुर, मथुरा, मेरठ, आगरा, गाजीपुर, गोरखपुर और रायबरेली में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के भोजपुर, वैशाली, दरभंगा, किशनगंज, गया, बक्सर, भागलपुर, मधुबनी और लखीसराय में भारी बारिश का अलर्ट बताया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश

मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, शहडोल, छतरपुर, सिवनी और रायसेन में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

राजस्थान में तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, भरतपुर और अलवर में भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, शिमला, सोलन, किन्नौर और मंडी में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। मनाली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here