HomeदेशWeather Update Today: दिल्ली-NCR में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, जानें कब...

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत?

Published on

न्यूज डेस्क
देश के पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी भागों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले कई दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह कोहरे के मौसम ने सड़क, रेल और हवाई यातायात को काफी प्रभावित किया है। कोहरे के बीच कम दृश्यता की वजह से शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन में देरी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के कई हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनताम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों के बीच भी सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसे देखते हुए शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आसमान साफ बने रहने के आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है।

Latest articles

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने दिया कमला हैरिश को समर्थन !

न्यूज़ डेस्क पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा उपराष्ट्रपति...

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

More like this