HomeमौसमWeather Report Today 24 October 2024: देश के इन राज्यों में मूसलाधार...

Weather Report Today 24 October 2024: देश के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी,दिल्ली में साफ रहेगा आसमान,जानिए आपके शहर का कैसा रहेगा हाल

Published on

Weather Report Today
देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, 24 अक्टूबर को दक्षिणी झारखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि 25 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, ओडिशा के आठ जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इधर राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दिन के तापमान में भी अब हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन अभी भी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

चक्रवात दाना ओडिशा के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे राज्य की लगभग आधी आबादी के प्रभावित होने का खतरा है। इस बीच सरकार राज्य के 14 जिलों से करीब दस लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से पश्चिम बंगाल और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार में भी कहीं-कहीं आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों आज भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को असम, मेघालयय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this