HomeमौसमWeather Report Today 18 October 2024: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक,...

Weather Report Today 18 October 2024: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Weather Report Today
उत्तर भारत ने जहां ठंड ने दस्तक दे दी हैं, वहीं देश के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि देश की राजाधानी दिल्ली में हाल के समय में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। अगले एक सप्ताह में तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। दिल्ली में 27 अक्टूबर के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इन क्षेत्रों में बारिश या तूफान की कोई संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट हो रही है, विशेषकर सुबह और रात के समय। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पूरे देश से विदा ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा के तटीय इलाकों, गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भी आज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र चेन्नई के पास से गुजरते हुए कमजोर हो गया है। इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सलेम और इरोड जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को कोयम्बटूर, तिरुप्पुर, रानीपेट, तिरुचिरापल्ली, मदुरै और अन्य सहित अन्य जिलों में भी ऐसी ही मौसम की स्थिति रहने का अनुमान है।

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...